-3 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर विद्यालय पर ताला लगाकर शांतिपूर्ण धरना देने की चेतावनी
हनुमानगढ़। ग्राम चक हरीपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (3 MW) में विज्ञान एवं गणित विषय की शिक्षिका श्रीमती मोनिका कटारिया के निरंतर डेपुटेशन पर रहने से वर्षों से विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस गंभीर शैक्षणिक समस्या को लेकर सोमवार, 11 नवंबर 2025 को ग्रामवासियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति तथा एसडीएमसी सदस्यों ने जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामवासियों ने बताया कि शिक्षिका श्रीमती मोनिका कटारिया, जिनकी नियुक्ति वर्ष 2013 में हुई थी, ने जॉइनिंग के बाद से ही अधिकांश समय विभिन्न विभागों में डेपुटेशन पर बिताया है। वर्तमान में भी वे अगस्त 2025 से एसडीएम कार्यालय हनुमानगढ़ में कार्यरत हैं, जिससे विद्यालय में विज्ञान एवं गणित जैसे प्रमुख विषयों का शिक्षण कार्य ठप पड़ा हुआ है। विद्यार्थियों को इन विषयों की नियमित कक्षाएँ नहीं मिल पाने से शैक्षणिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है और परीक्षा परिणामों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विद्यालय में अन्य शिक्षकों के पद भी रिक्त हैं, जिसके कारण सम्पूर्ण अध्ययन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि श्रीमती मोनिका कटारिया को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 3 MW, चक हरीपुरा में जॉइन करवाया जाए तथा विद्यालय में अन्य रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति की जाए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































