लकी ड्रा में कृष्ण घोड़ेला बने भाग्यशाली विजेता
हनुमानगढ़ टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गत दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। रात्रि 12 बजे बाल स्वरूप में सजे छोटे से किशन गोपाल ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हुए भक्तों के बीच लकी ड्रा कूपन का परिणाम घोषित किया। इस लकी ड्रा में 50 ग्राम चांदी के सिक्के का इनाम रखा गया था। ड्रा के दौरान निकला भाग्यशाली कूपन नंबर 378 रहा, जो हनुमानगढ़ टाउन की नई धान मंडी स्थित दुकान नंबर 2 के कृष्ण घोड़ेला के नाम निकला। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस मौके पर उत्साह प्रकट करते हुए विजेता को शुभकामनाएं दीं। आज विजेता कृष्ण घोड़ेला को चांदी का सिक्का भेंट किया गया। इस अवसर पर फ्रूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरोतम सिंगला, सचिव सनी जुनेजा, उपाध्यक्ष संजय सराफ, सह सचिव रजत किरोड़ीवाल सहित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पवन खदरिया, सचिव जितेंद्र कंदोई, मोहित जैन, दलीप सिंह ढिल्लों, राकेश कंदोई, पंडित विपिन बिहारी तथा रवि सेखो उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विजेता को सम्मानित करते हुए चांदी का सिक्का भेंट किया। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और श्रद्धा की भावना को और प्रगाढ़ बनाते हैं। जन्माष्टमी पर्व पर हुआ यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































