मानव उत्थान सेवा समिति का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठा प्रयास

125

-छठ पूजा घाट के पास 25 पौधे लगाकर हनुमानगढ़ को बनाया हरा-भरा
हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा शनिवार को अबोहर रोड स्थित छठ पूजा घाट के नजदीक 25 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर लेसुवा, नीम एवं अमलतास प्रजातियों के पौधों को ट्री गार्ड सहित लगाया गया। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव (आईएएस) ने स्वयं लेसुवा का पौधा लगाकर की।
समिति के अध्यक्ष लादूसिंह भाटी ने कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर को छठ घाट के निकट टाउन हॉल रोड पर पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी करवाया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पौधों की स्थिति देखकर संतोष प्रकट किया और समिति के कार्यों की खुलकर सराहना की।
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक कार्य कर रही है। अध्यक्ष लादूसिंह भाटी के नेतृत्व में समिति का यह प्रयास निश्चित ही हनुमानगढ़ को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखते हुए पौधारोपण को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। निस्वार्थ भाव से किए गए ऐसे कार्य न केवल वर्तमान, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करते हैं।
कार्यक्रम में समिति के सदस्य गोविन्द सिंह रामगढ़िया, लोक राज शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सैनी, सुरेश कुमार महला, विपिन कुमार शर्मा, राजाराम बिश्नोई, रमेश शाक्य, संजय सिंह रावत व कुलदीप सिंह  उपस्थित रहे ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।