-21 यूनिट रक्त संग्रह, 60 लोगों ने लिया नियमित रक्तदान का संकल्प
हनुमानगढ़। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा हनुमानगढ़ एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला कलक्टर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार ब्लड बैंक हनुमानगढ़ परिसर में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों, समाजसेवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. पी.सी. बंसल, पीएमओ डॉ. शंकर लाल सोनी, राम निवास मांडण, हरपाल गर्ग, भारतेन्दु सैनी, अशोक सुथार, कपिल कालड़ा, राजेंद्र स्वामी, इंद्र सिंह राठौड़, पदम सिंह राठौड़, पुष्पेंद्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजविंद्र कौर व उनकी पूरी टीम ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। शिविर में 60 लोगों ने रक्तदान की शपथ ली, जिनमें से 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आयोजन के दौरान लोगों में गहरी उत्सुकता देखने को मिली। इस अवसर पर रक्तदान को जीवनदान की संज्ञा देते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों का जीवन बचता है बल्कि यह दान करने वाले के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। शिविर को सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयरमैन कृष्ण कुमार जांगिड़ और अनिल कौशिक का विशेष सहयोग रहा। दोनों ने रक्तदान की महत्ता बताते हुए युवाओं से अपील की कि वे समय-समय पर रक्तदान कर समाजहित में अपनी भागीदारी निभाएं।
शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं ने संकल्प लिया कि डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों और अन्य आपदाओं के समय वे जरूरतमंदों के लिए हर संभव सहयोग करेंगे और नियमित रूप से रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में निभाएंगे। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर न केवल सफल रहा बल्कि इसने समाज में जागरूकता का भी संचार किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































