एमबीडीडी रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का आगाज़

113

-जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने किया बैनर अनावरण, तेरापंथ युवक परिषद को दी शुभकामनाएं
हनुमानगढ़। तेरापंथ युवक परिषद, हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा आगामी 17 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाले एमबीडीडी रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 की तैयारियों का शुभारंभ बुधवार को बैनर अनावरण के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव (आईएएस) ने कार्यक्रम के बैनर का विधिवत अनावरण कर कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवक परिषद को इस सामाजिक सरोकार के कार्य के लिए अग्रिम बधाई दी और इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया। इस बैनर अनावरण कार्यक्रम में जिले के कई प्रमुख चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थागत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पीएमओ शंकर सोनी, आईएमए राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम.पी. शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजविंदर कौर, नर्सिंग अधीक्षक गुगन सहारण, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. विनीत गौतम, डॉ. अशोक खाती और डॉ. रमेश बरायच ने भी बैनर अनावरण में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान करते हुए लायन क्लब हनुमानगढ़ अध्यक्ष रामनिवास मांडण, लायन क्लब भटनेर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट फर्नीचर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष किशन जांगीड़, समाजसेवी डॉ. विजय अरोड़ा, हेमंत गोयल और श्याम रामावत ने भी बैनर अनावरण किया। तेरापंथ सभा टाउन अध्यक्ष संजय बांठिया, मंत्री मनोज राखेचा और कोषाध्यक्ष राजेश जैन ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। साथ ही, आंचलिक सभा मंत्री और तेरापंथ सभा हनुमानगढ़ जं  मंत्री ऋषभ चौरडिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष हरीश दफ्तरी और युवक परिषद अध्यक्ष प्रेम दफ्तरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और सामाजिक संगठनों के समन्वय से आगामी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि एमबीडीडी रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और यह आयोजन जिले में स्वास्थ्य जागरूकता का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।