भाजपा जनसंपर्क अभियान के तहत समाजसेवी राजेश दादरी से मुलाकात, संगठन को मजबूती की पहल

109

-राजस्थानी पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया स्वागत, शहर में सकारात्मक राजनीति व सामाजिक समरसता की उम्मीद
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, उपाध्यक्ष ओम सोनी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बत्तरा ने शहर के जाने-माने समाजसेवी राजेश दादरी से मुलाकात की। यह मुलाकात सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को पुनः भाजपा से जोड़ने और भाजपा परिवार को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों, शहर के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और ऐसे समाजसेवियों के साथ संवाद से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उपाध्यक्ष ओम सोनी ने कहा कि समाजसेवियों का अनुभव और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भाजपा की नीतियों को धरातल पर उतारने में सहायक सिद्ध होगी।
गौरतलब है कि समाजसेवी राजेश दादरी का शहर में व्यापक जनाधार है और उनके मार्गदर्शन में कई जनहित अभियान लगातार संचालित हो रहे हैं। ऐसे में उनकी सक्रियता से भाजपा को शहर में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, इससे शहर में सकारात्मक राजनीति और सामाजिक समरसता के नए दौर की शुरुआत होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।