किशनपुरा दिखनादा से नाबालिग लड़की लापता

192

22 दिसंबर तक बरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के निकट स्थित गांव किशनपुरा दिखनादा के वार्ड नंबर 4 से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना दिनांक 11 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। लड़की के पिता रामकुमार सपुत्र भागीरथ, जाति नायक, निवासी किशनपुरा दिखनादा ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही युवक अनिल पुत्र प्रभु, जाति मेघवाल, बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता रामकुमार ने बताया कि अनिल उनकी बेटी को घर से बाहर बुलाकर ले गया। जब लड़की बाहर आई तो उन्होंने स्वयं उसे अनिल के साथ मोटरसाइकिल पर बैठते हुए देखा। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, उस समय गांव का ही मांगीलाल पुत्र लालचंद भी मौके पर मौजूद था और उसने भी युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अनिल मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। भागते समय आरोपी का मोबाइल फोन वहीं गिर गया, जो फिलहाल लड़की के पिता के पास है। घटना के बाद परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से तलाश की, लेकिन लड़की और आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों का कहना है कि लड़की नाबालिग है, इसके बावजूद उसे जबरन ले जाया गया, जो गंभीर अपराध है। इस मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को गांव के बड़ी संख्या में लोग हनुमानगढ़ टाउन थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने थाना अधिकारी से मुलाकात कर जल्द से जल्द नाबालिग लड़की को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 22 दिसंबर 2025 तक लड़की का कोई पता नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर वेद मक्कासर, मोहन लोहरा, देवीलाल धोलीपाल, रणवीर लोहरा सुरेश जोड़कीया, राकेश, महावीर जांगू, संतलाल मास्टर, सुरेंद्र शर्मा, हरबंश डायरेक्टर, हरीश माहर, रोहिताश लोहरा, भगतराम, पतराम चंडालिया, वेद कड़वा, राजू लोहरा, भाला राम मलकट, बद्री कड़वा, कृष्ण कड़वा, गुरप्रीत सिंह डायरेक्टर, अजय कड़वा, सादुल लोहरा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि नाबालिग लड़की को सुरक्षित घर लाया जा सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।