विधायक डूंगरराम गेदर, पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर का हुआ भव्य स्वागत

128

राज्य सरकार को बताया ‘कठपुतली सरकार’, कहाकृजनता के काम ठप, शहरी सेवा शिविर सिर्फ दिखावा
हनुमानगढ़। रावतसर रोड स्थित मूल ओबीसी समुदाय के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र मारवाल के आवास पर सोमवार को विधायक सुरतगढ़ एवं पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान डूंगरराम गेदर, जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर तथा राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के सदस्य हरिशंकर जांगिड़ का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समुदाय के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
सुरेंद्र मारवाल के निवास पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत पारंपरिक ढंग से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ओबीसी समुदाय के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान वातावरण में उत्साह और जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डूंगरराम गेदर ने राज्य की भाजपा की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “वर्तमान की राजस्थान सरकार पूरी तरह से पर्ची सरकार बन चुकी है। यह एक कठपुतली सरकार है, जिसके पास न जनता के लिए कोई नीति है, न प्रशासन पर कोई नियंत्रण। जनता के बुनियादी कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “राजस्थान की जनता आज ऐसे शासकों के हाथों में है जो गूंगे और बहरे बन बैठे हैं। जनता की आवाज़ न सुनी जा रही है, न उसके हितों पर कोई निर्णय लिया जा रहा है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर भी केवल दिखावा हैं। इन शिविरों में जनता को किसी प्रकार की राहत या छूट नहीं दी जा रही। सरकार सिर्फ घोषणाओं के दम पर आमजन को गुमराह कर रही है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी जाएगी तथा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान डूंगरराम गेदर ने स्थानीय युवाओं से समाज में एकता बनाए रखने और जनहित के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।
समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए सुरेंद्र मारवाल ने कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब राजनीति और सेवा का समन्वय बना रहे। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि समुदाय के लोग संगठित रहकर समाज के हितों की रक्षा करें।
इस अवसर पर राधाकृष्ण जांगिड, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, पूर्व राज्यमंत्री पवन कुमार गोदारा, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, प्रेमराज जी नायक (प्रदेश सचिव, कांग्रेस सेवादल राजस्थान), पवन सिंहमार, भूप बालोदा, गुरप्रीत सिंह (डायरेक्टर, प.स.), राजेंद्र कुमार, प्रदीप गहलोत, विनोद कुमार जोइया,, राजू सिंहमार, अशोक सुथार, पवन छिम्पा,  सुरेश कुमार राकेश विशनोई सोहनलाल हरकिया
सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।