पूर्वोत्तर भारत में समय से पहले पहुंचा मानसून (Monsoon Weather Update) तबाही मचाने लगा है। असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका गहरा गई है। खासकर ब्रह्मपुत्र, बराक, तीस्ता और बुरीडिहिंग जैसी प्रमुख नदियों ने खतरे का नया स्तर छू लिया है।
दो दिन में 32 लोगों की मौत की खबर है हालांकि ये आकंड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक और ज्यादा बताया जा रहा है। मणिपुर में पिछले 48 घंटों में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं और 883 घरों को नुकसान पहुंचा। यहां शहरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सड़कों पर लाइफ बोट उतारनी पड़ी हैं। IMD के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। गुवाहाटी में 111 मिमी और तेजपुर में 174 मिमी बारिश हुई है। यह बारिश पिछले 24 घंटों में हुई है।
अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए। एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गई। मिजोरम के सेरछिप में 13 घर ढह गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं।
ये भी पढ़ें: Sharmishta Panoli: कौन हैं विवादित बयान देने वालीं शर्मिष्ठा? क्यों हो रही पूरे देश में चर्चा, देखें VIDEO
Massive flooding in Imphal of Manipur, India 🇮🇳 (31.05.2025)
Video by Alei Newme pic.twitter.com/lseuEhnRnl
— Disaster News (@Top_Disaster) May 31, 2025
अरुणाचल, त्रिपुरा और मणिपुर में भूस्खलन
- अरुणाचल प्रदेश में भी भूस्खलन से 9 लोगों की जान चली गई है। राज्य के कई हिस्से बाढ़ का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एनएच 13 पर अचानक हुए भूस्खलन से एक वाहन बह गया और उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने लोगों से रात में यात्रा न करने का आग्रह किया है।
- त्रिपुरा में भी भारी बारिश और आंधी के चलते कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोग राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हैं। अगरतला में हावड़ा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। त्रिपुरा में एक व्यक्ति के डूबने की खबर है। कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। आपदा नियंत्रण की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
- मणिपुर में भी नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं। इंफाल पूर्वी में कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए। शुक्रवार को अकेले इंफाल पश्चिम जिले में 197.8 मिमी की रिकॉर्ड बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई। पूर्वोत्तर के लिए अभी बारिश का रेड अलर्ट जारी रहेगा।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक कुल 3275 इलाके या गांव भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। दो लोग घायल भी हुए हैं और 64 जानवरों की मौत भी हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 12 भूस्खलन हुए हैं। एक अन्यअधिकारी ने बताया कि चेकोन क्षेत्र में इंफाल नदी के उफान पर आने के बाद ऑल इंडिया रेडियो इंफाल परिसर और सरकारी जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान सहित कई कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के परिसर में जलभराव की खबर है।
सिक्किम में फंसे पर्यटक
इसके साथ ही, उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण प्रमुख सड़कें अवरुद्ध होने से शनिवार को करीब 1500 पर्यटक फंस गए। इस बीच, शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण 8 लापता पर्यटकों की तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न हुई।
Incessant rains trigger severe flooding in parts of Manipur #India#Manipur #Imphal #Flood #Asia #Flashflood #Rain #Climate #Weather #Viralpic.twitter.com/3cVFk7Zq8J
— Earth42morrow (@Earth42morrow) May 31, 2025
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।