मिस्टर भटनेर 2026 बॉडीबिल्डर व आरएम रेसलिंग चैंपियनशिप

110

– युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश, साहिल बने मिस्टर भटनेर 2026
हनुमानगढ़ टाउन स्थित उत्तम पैलेस में आज मिस्टर भटनेर 2026 बॉडीबिल्डर एवं आरएम रेसलिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में जिलेभर से आए बॉडीबिल्डिंग और आरएम रेसलिंग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अमित सहू रहे। विशिष्ट अतिथियों में व्यापार मंडल शिक्षण समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, सचिव दिलीप ढिल्लों, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. निशांत बत्रा, पूर्व सभापति अनिल खीचड़ तथा पुष्पेंद्र सिंह शेखावत शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक एडवोकेट जोधा सिंह ने की । कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का भव्य स्वागत भटनेर बॉडी बिल्डर संस्था के अध्यक्ष नीरज दामड़ी, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा लकी, सचिव अहसान कुरैशी, कोषाध्यक्ष जैकी सोनी, प्रवक्ता गोविंद सिंह, प्रमोद सोनी, सोहन सग्गू, गुरदीप मासोन, बिल्लू सेन, युसूफ खान, मनप्रीत सिंह, अमित गोदारा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इमरान खान (अध्यक्ष, गंगानगर बॉडीबिल्डर एसोसिएशन), विक्रांत निनानिया (मिस्टर राजस्थान), सैफी रिजवी (मिस्टर राजस्थान) तथा विकास गोदारा (कोच) शामिल रहे। प्रवक्ता गोविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता को तीन भार वर्गों में विभाजित किया गया, जिसमें 60 किलो, 70 किलो और 80 किलो वर्ग शामिल थे। इन वर्गों में कुल लगभग 28 खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फिटनेस और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद साहिल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर भटनेर 2026 का खिताब दिया गया। अतिथियों द्वारा साहिल को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साहिल की जीत पर उपस्थित खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है, जो समाज के लिए चिंताजनक है। ऐसे में खेल ही वह माध्यम है, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि बॉडीबिल्डिंग न केवल शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा एवं शहरवासी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सफल और प्रेरणादायक साबित हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।