राजस्थान पेंशनर समाज जंक्शन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

153

-नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुमार खत्री ने पदाधिकारियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ
हनुमानगढ़। राजस्थान पेंशनर समाज हनुमानगढ़ जंक्शन का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष आरएल कक्कड़ ने की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
समारोह में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार खत्री ने नवगठित टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में रमेशचन्द्र रहेजा, उपाध्यक्ष देवकीनंदन चोटिया और रमेश दर्गन ने शपथ ली। मंत्री का दायित्व ललित कुमार चड्ढा को सौंपा गया, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर बनारसीदास वत्ता ने जिम्मेदारी संभाली। कोषाध्यक्ष पद पर गौरीशंकर तथा संगठन मंत्री के रूप में सतीश कुमार शर्मा ने शपथ ग्रहण की। इसी क्रम में दानाराम मीणा, सुरजीत सिंह बंगा, हरीसिंह निज्जर, ओकार सिंह सोनी, गुरदीप सिंह सोहल, रविकुमार भटनागर, ओमप्रकाश सहारण, रामनाथ शर्मा और महावीर प्रसाद बंसल सदस्य पद पर शपथ लेकर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मंच से कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। गुरदीप सिंह सोहल, ललित कुमार चड्ढा, गौरीशंकर, ओकार सिंह सोनी, रविकुमार भटनागर, ओमप्रकाश सहारण, रामनाथ शर्मा, रमेश कुमार दर्गन ने समाज की गतिविधियों को सशक्त बनाने और पेंशनरों के हितों की रक्षा हेतु कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन तभी प्रभावशाली बन सकता है जब सभी सदस्य आपसी सहयोग और समर्पण के साथ मिलकर कार्य करें।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आरएल कक्कड़ ने भी संबोधन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अंत में जिलाध्यक्ष अशोक खत्री ने सभी पदाधिकारियों, अतिथियों और समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे और पेंशनरों की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनरों ने भी नए नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मंच का संचालन सेवानिवृत्त गिरदावर कानाराम द्वारा किया गया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।