डबलीवास मौलवी चक की वोट व जनसंख्या दूसरे चक में जोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश

108
– नियम विरुद्ध पुनर्गठन का आरोप,  जिला कलेक्टर को सौंपा गया आपत्ति ज्ञापन
हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत डबलीवास मौलवी चक IDBL(A) की वोट व जनसंख्या को कथित रूप से दूसरे राजस्व चक डबलीवास कुतब में जोड़ने के मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में डबलीवास मौलवी के ग्रामीणों ने लवली कम्बोज के नाम से आपत्ति दर्ज करवाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और नियमों के अनुसार पुनर्गठन की मांग की है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत डबलीवास मौलवी चक IDBL(A) में स्थित है, लेकिन इसके कुछ वोट व जनसंख्या को बाहर निकालकर दूसरी ग्राम पंचायत डबलीवास कुतब में जोड़ा गया है, जो कि पंचायत राज अधिनियम एवं निर्धारित नियमों के स्पष्ट विरुद्ध है। पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत एक राजस्व चक में एक ही ग्राम पंचायत का प्रावधान है, इसके बावजूद डबलीवास मौलवी में इस नियम की अनदेखी की जा रही है। पूर्व में राज्य सरकार की गाइड लाइन द्वारा  चक 1dblA के 35 वार्ड बनाए गए थे लेकिन राजनीतिक दवाब के कारण चक 1dblA की कुछ जनसंख्या को डबली वास कुतुब में दर्शाया दिया गया लेकिन अब पुनः चक 1dblA के 35 वार्ड तो बनाए जा रहे हैं लेकिन उनमें से कुछ जनसंख्या को डबलीवास कुतुब में दर्शाया जा रहा है जो कि नियमों के विरुद्ध है।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी इस विषय को लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया था। उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि ग्राम पंचायतों के वार्डों के पुनर्गठन के दौरान चक IDBL(A) के समस्त वोट व जनसंख्या को उसी चक में समाहित कर दिया जाएगा। बावजूद इसके हाल ही में पुनः चक IDBL(A) के कुछ वोट व जनसंख्या को डबलीवास कुतब में जोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।