गणेश महोत्सव के नौवें दिन भक्तिरस में डूबा मंदिर प्रांगण

199

-5 सितम्बर को भंडारा, 6 सितम्बर को शोभायात्रा व विसर्जन
हनुमानगढ़। रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को चल रहे 16वें गणेश महोत्सव का नौवां दिन श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा। स्वर्णकार समाज समिति, मराठा मंडल तथा जनसहयोग से हो रहे इस आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रातःकालीन आरती में यजमान के रूप में डॉ. प्रथम मिड्ढा परिवार सहित उपस्थित रहे, वहीं सायंकालीन आरती का दायित्व रोहित सोनी एवं वंदना सोनी ने निभाया। पूरे दिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और भक्तों ने गणेश प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। समिति अध्यक्ष बबलू सोनी ने बताया कि यह आयोजन समाज की आस्था, एकता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती और विशेष पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार 5 सितम्बर को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा आयोजित होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं 6 सितम्बर को आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति-धुनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बबलू सोनी, संरक्षक सुभाष सोनी, सुरेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष मनीष जांगिड़, सचिव एडवोकेट दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल मराठा, सहसचिव बिट्टू सोनी, प्रचार मंत्री अमन सोनी, सागर सोनी, सुधीर जांगिड़, राकेश जांगिड़, राजा सोनी, लक्ष्मण सोनी, जितेंद्र बेदी, छिंदा, हर्ष सोनी, विष्णु, विक्की सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।