परशुराम जयंती पर हनुमानगढ़ जंक्शन के परशुराम चौक सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

22
हनुमानगढ़। परशुराम जयंती के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित परशुराम चौक के सौंदर्यकरण एवं साज-सज्जा कार्य का शुभारंभ भव्य धार्मिक आयोजन के साथ किया गया। मंगलवार को गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में सुन्दरकांड पाठ में फरसे की पूजा के पश्चात शुभ मुहूर्त रात्रि 9 बजकर 15 मिनट पर भगवान परशुराम के शस्त्र फरसा की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कर कार्य का श्रीगणेश हुआ। कार्यक्रम में भामाशाह गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डी.पी. शर्मा, आशीष पारीक समेत ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष पूजा कर चौक सौंदर्यकरण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डी.पी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के युवा गोपाल शर्मा ‘शेरू’ के मन में परशुराम चौक पर भगवान परशुराम का प्रतीक स्वरूप फरसा लगाने व चौक के सौंदर्यकरण की भावना उत्पन्न हुई।
समाज की सहमति प्राप्त कर यह कार्य स्वर्गीय मूलचंद शर्मा की स्मृति में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में संपन्न किया जा रहा है। भामाशाह गोपाल शर्मा शेरू ने बताया कि चौक का संपूर्ण सौंदर्यकरण समाज की भागीदारी एवं सहयोग से कराया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि इस कार्य पर अनुमानित पांच से छह लाख रुपये की लागत आएगी। समाज की ओर से जितना भी सहयोग प्राप्त होगा, शेष राशि उनके परिवार द्वारा वहन कर चौक का भव्य निर्माण एवं सजावट करवाई जाएगी। उनका उद्देश्य है कि यह चौक नगरवासियों के लिए आस्था व संस्कृति का प्रतीक बने। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नरेश पुरोहित, अमित तिवारी, आशीष पारीक, गजानंद शर्मा, भारत शर्मा, पंकज शर्मा, राघव शर्मा, माधव शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, शांति प्रकाश जी, हरीश व्यास, निपेन शर्मा, प्रदीप तिवाड़ी, कृष्ण सिंह, राजन शर्मा, मानव तिवारी, साहिल सरवन, अरुण खन्ना, आकाश कायत, विपिन सेन, विजय बिस्सा, रामानंद बोहरा, चन्द्रभान तिवाड़ी, मूलचंद शर्मा एवं प्रदीप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।