वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के राहुल गांधी समेत 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले गई।
मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ। सांसदों के हाथों में ‘वोट बचाओ’ के बैनर थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है, इसलिए इलेक्शन कमीशन जाने से पहले ही मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।
बाद में अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की। जब सांसदों को आगे नहीं जाने दिया गया तो वे जमीन पर बैठ गए। प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते दिखे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे इन सांसदों को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें: Vote Chori पर बोले राहुल गांधी, बताया कैसे बना देश का प्रधानमंत्री? EC से मांगा इलेक्ट्रॉनिक डेटा
चुनाव आयोग ने कहा- राहुल के पास समय, देश से मांगे माफी
चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास “वोट चोरी” के अपने आरोप को साबित करने के लिए औपचारिक बयान देने या देश से माफी मांगने के लिए अभी भी समय है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फिर कहा था कि या तो वे नियमों के अनुसार घोषणा करें या मतदाता सूचियों से संबंधित अपने झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगें।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

एक व्यक्ति की मूर्खता से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता- किरेन रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस पार्टी और विपक्ष ने बहुत समय बर्बाद किया है। अब हम देश और संसद का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे। सरकार महत्वपूर्ण विधेयक पारित करना चाहती है। आज हम लोकसभा और राज्यसभा दोनों में महत्वपूर्ण विधेयक पारित करेंगे।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का चुनावी ब्लास्ट: महाराष्ट्र-कर्नाटक में वोटर लिस्ट से खुली गड़बड़ी की पोल?
एक व्यक्ति की मूर्खता और एक परिवार की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता। कई विपक्षी सांसदों ने भी आकर कहा कि वे असहाय हैं। उनके नेताओं ने उन्हें जबरदस्ती हंगामा करने के लिए कहा- हम हर दिन एक मुद्दे पर देश और संसद का समय बर्बाद नहीं होने देंगे। इसलिए हम महत्वपूर्ण विधेयक पारित करेंगे।
#WATCH | Delhi: Union Parliamentary Affairs, Kiren Rijiju says, “… These people (INDIA alliance) do not believe in the Constitution… Whatever one party, one family, or one person does cannot be Constitutional. In a democracy, those people do not believe in the Constitution.… pic.twitter.com/OV0nVKgS9T
— ANI (@ANI) August 11, 2025
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































