श्री गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा किया गया आयोजन

280
हनुमानगढ़।संत 108 श्री रामानंद जी महाराज की 09 वी पुण्यतिथि के उपलक्ष में गुरुवार श्री गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा ठंडे मीठे शर्बत की छबील लगाई गई।जंक्शन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गुरु रविदास मंदिर के सामने लगाई गई छबील में समिति सदस्यों द्वारा यात्रियों को मान मनुहार कर शर्बत पिलाया गया।समिति अध्यक्ष  उनकी स्मृति जाटव ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष गुरु रामानंद महाराज की पुण्यतिथि व जयन्ति पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किये जाते है।उन्होंने बताया कि अपने गुरुओं के जन्मदिवस व पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य कर उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।छबील में समिति अध्यक्ष रामपाल जाटव,गुरुघर के मुख्य सेवादार बाबा रामसिंह,मोहनलाल ,पूर्णचंद मांड़ैया, हेमचंद मांड़ैया,राजेन्द्र मांड़ैया,हनुमान,संदीप,ईश्वर,पंकज, राजेन्द्र निवान, नारायण नायक आदि ने सेवाएं दी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।