सात दिवसीय स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन, लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक पहल

202

हनुमानगढ़ टाउन की नई आबादी, गली नंबर 16 में सहयोग शक्ति फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लड़कियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सात दिवसीय स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न हुनर सिखाए जा रहे हैं, जिनमें मेकअप, बेकिंग, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, रेजिन आर्ट, अचार-पापड़ बनाना, कढ़ाई, सिलाई-बुनाई, मोमबत्ती बनाना आदि शामिल हैं।
शिविर में विशेषज्ञ ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूर्वा पाहुजा ने प्रतिभागियों को आधुनिक रेजिन आर्ट की जानकारी दी, वहीं नेशनल एंड इंटरनेशनल ट्रेनर सुषमा वर्मा ने मेकअप और हेयर स्टाइल का प्रशिक्षण दिया। साक्षी शर्मा ने मेहंदी डिज़ाइनिंग सिखाई। चहक गांधी और ऋतु प्रेमजानी ने बेकिंग में आइसिंग की विधियां सिखाईं। वहीं सांची पाहुजा ने प्रतिभागियों को ब्रेसलेट बनाना सिखाया। कार्यक्रम की संपूर्ण मैनेजमेंट प्रेरणा पाहुजा द्वारा की जा रही है, जो इस आयोजन की प्रमुख संचालिका भी हैं। आज के सत्र में चहक गांधी और ऋतु प्रेमजानी ने ड्राय केक बनाना सिखाया। इसके साथ ही मिताली अग्रवाल और रिंकल गर्ग ने प्रतिभागियों को पेपर लिफाफे बनाने की तकनीक से अवगत कराया। प्रेरणा पाहुजा ने बताया कि सहयोग शक्ति फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को व्यावसायिक कौशल सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उनका मानना है कि जब महिलाएं हाथ का हुनर सीखेंगी तो वे आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान देंगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।