गौशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

139

हनुमानगढ़ राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रणवीर फुले, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार और राजकुमार शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने की। अतिथियों व उपस्थित लोगों ने गौशाला में 11 क्विंटल हरा चारा डालकर पशुओं के प्रति सेवा भावना प्रकट की। इसके साथ ही संस्कृत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें गिरिराज शर्मा और शंकर सैनी ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
सेवाभावी कार्यों के लिए सम्मानित
इस अवसर पर हनुमानगढ़ यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा को उनके विशेष सेवाभाव और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने शहर में 30 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज करने, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था सुधारने में अहम योगदान दिया है। परिषद ने उन्हें स्मृति चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही हनुमानगढ़ से मुंबई रेल सेवा शुरू कराने में सहयोग देने पर प्रकाश तवर और नारायण अग्रवाल को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परिषद से जुड़े ओम ईश्वर बाठला, दिनेश शर्मा, पंकज शर्मा, सचिन वाट्स, रामगोपाल सेन, राकेश त्यागी, राजपाल नोखवाल, विनोद प्रजापत, सुरेश कौशिक, नत्थू राम कालवा, श्यो प्रकाश जाखड़, रंजीत शर्मा, दुलीचंद, वीरेंद्र जैन, करण कुमार, प्रमोद, वीरेंद्र सिंह, हनुमान शेखावत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा जब भी हम गोशाला में आते है तो हमे बहुत ही सकून मिलता है और अच्छे कार्य करने वालो को जब परिषद द्वारा सम्मानित किया जाता है तो बहुत ही आनन्द आता है इस देखकर और भी लोग मोटिवेट होते है यही परिषद का मुख्य उद्देश्य है ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।