– 20 फुट ऊंची पूतना झांकी व संजीवनी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
हनुमानगढ़। काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को तिरंगे रंग की लाइटों से सजाया गया, जो श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही थी। मंदिर प्रांगण में सजी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेषकर संजीवनी झांकी में वासुदेव जी को श्रीकृष्ण को सिर पर रखकर यमुना पार करते दर्शाया गया, वहीं 20 फुट ऊंची पूतना झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इस अवसर पर अध्यक्ष अश्विनी नारंग, सचिव महावीर शर्मा, सहसचिव चिमन मित्तल बब्बू, सुरेंद्र गाड़ी, एकता मंच अध्यक्ष विनोद दुग्गड़, वीरेंद्र गोयल बब्बी, तरसेम फुलवाले, जयकिशन मूर्तिकार, दौलतराम शाक्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। चारों ओर गूंजते “नंद के आनंद भयो” के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































