दुर्गा मंदिर धर्मशाला में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

168

– झांकियों व भजनों से गूंजा माहौल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हनुमानगढ़। दुर्गा मंदिर धर्मशाला में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धर्मशाला को आकर्षक रूप से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन समिति अध्यक्ष कमलेश लखोटिया, कोषाध्यक्ष महेश जसूजा, चिमन मित्तल बब्बू, पूर्व उपसभापति नगर परिषद कालूराम शर्मा, वीरेंद्र गोयल बब्बी भटेवाला, भारत भूषण कौशिक, जय किशन चावला (लवली), अशोक नारंग, लालचंद भदरा, परमानंद कटारिया, रेवाराम नंदा, गजेंद्र गोड़, तरसेम कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मूर्तिकार हरे कृष्ण और जय कृष्ण द्वारा बनाई गई झांकियों को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण रूप सज्जा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म की झांकी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर “हरे कृष्णा” के जयकारों से गूंज उठा। समिति अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।