हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को इंटर डिस्ट्रिक्ट क्लब रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सूर्यवंशी स्पोर्ट्स अकैडमी और शाहपिनी रोलर स्केटिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्केटिंग अकैडमियों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सुखवीर सिंह बराड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनपीएस स्कूल के निदेशक श्री अजय कुमार गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री करणपाल व श्री जगसीर सिंह मान भी मंचासीन रहे। सभी ने प्रतियोगिता में बच्चों के जोश, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। प्रतियोगिता में 6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के आयु वर्गों में क्वॉड, इनलाइन व फैंसी इनलाइन कैटेगरी में 300 मीटर, 500 मीटर एवं 1000 मीटर रेसों का आयोजन किया गया। सूर्यवंशी स्पोर्ट्स अकैडमी के निदेशक व कोच डॉ. संजय सूर्यवंशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले में स्केटिंग को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। प्रतियोगिता में कई बाल खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
विजेताओं में कृतविक और युवान ने दो-दो स्वर्ण पदक, तेजस्व और डीनो गर्ग ने दो-दो रजत पदक, तन्मय व वैभव सूर्यवंशी ने दो-दो गोल्ड मेडल, अनमोल मौर्य ने एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया। सौम्या, कणिका, वंशीका, शब्द सोनी, गीतांजलि, दीपालीराज, यशस्वी पारिक, युवराज, विपिन, कबीर, सौरभ लोहमरोर, मौलिक, विकास, लावण्या, प्रियांशी पूनिया, दीक्षांत विश्नोई, कुणाल, चकशान, अमृतपाल, पूरव, चारविक, आरव, अंश वर्मा, रघुवीर वर्मा, जस्लीन, शिफा आदि अनेक खिलाड़ियों ने दोहरी श्रेणियों में पदक जीतकर प्रतियोगिता को गौरवपूर्ण बनाया। इनलाइन कैटेगरी में विशेष प्रदर्शन करते हुए वैभव सूर्यवंशी, युवराज, विपिन, साएशा और शिफा ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। आदविक बाघला, रौनक, वरनित, आदविक गुंबर, दक्ष व अन्य खिलाड़ियों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शाहपिनी रोलर स्केटिंग क्लब की ओर से हनुमानगढ़ स्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों – डॉ. संजय सूर्यवंशी, सद्दाम हुसैन, दीपक सोनी, अरुण कुमार, राधेश्याम सहित सभी ऑफिशियल्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्केटिंग जैसे फिटनेस आधारित खेल को समाज में बढ़ावा देने का आह्वान किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































