प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल (PM Modi in Israel) दौरे पर हैं। इससे पहले नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन के साथ पीएम का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही PM मोदी और नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में प्राइवेट बातचीत भी की।
इसके बाद वे होटल पहुंचे जहां, प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने परफोर्मेंस भी दी। मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में तेल अवीव गए थे।
यहां पीएम मोदी ने इजराइली संसद को संबोधित करते हुए इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। मोदी ने कहा कि हम आपके दर्द को समझते हैं, भारत लंबे वक्त से आतंकवाद से पीड़ित है। मोदी नेसेट को संबोधित करने पहले भारतीय प्रधानमंत्री है। संसद पहुंचने पर सांसदों ने मोदी का खड़े होकर स्वागत किया और मोदी मोदी के नारे लगाए। मोदी ने कहा कि किसी भी वजह से आम नागरिकों की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता और आतंकवाद को किसी भी हाल में जायज नहीं ठहराया जा सकता।
PM मोदी ने कहा कि यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी डर, उत्पीड़न या भेदभाव के साथ रहते आए हैं। उन्होंने अपनी आस्था को सुरक्षित रखा है और समाज में पूरी भागीदारी की है।
उन्होंने कहा कि इजराइल की जमीन से भारत का संबंध खून और बलिदान से भी जुड़ा है। फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान इस रीजन में 4 हजार से ज्यादा भारतीय सैनिकों ने बलिदान दिया था।
मोदी ने कहा, “भारत में इजराइल के दृढ़ संकल्प, साहस और उपलब्धियों के प्रति गहरा सम्मान है। आधुनिक राष्ट्र बनने से बहुत पहले भी हमारे संबंध 2 हजार साल से ज्यादा पुराने हैं। बुक ऑफ एस्तेर में भारत को होदू कहा गया है और तलमुद में प्राचीन समय में भारत के साथ व्यापार का उल्लेख मिलता है।”

उन्होंने कहा कि यहूदी व्यापारी समुद्री रास्तों से भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ते हुए भारत आए। वे अवसर और सम्मान की तलाश में आए थे और भारत में आकर हमारे अपने बन गए।
इजराइली संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है। जल्द ही हम दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत ने कई देशों के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं। हमारी टीमें एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
मोदी ने कहा कि भारत और इजराइल के बीच संबंधों का दायरा और स्तर दोनों बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग पहले से ज्यादा व्यापक और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल कई क्षेत्रों में इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
VIDEO | Jerusalem: Addressing Israeli Parliament, the Knesset, PM Modi (@narendramodi) says, “My first visit to Israel was in 2006 as the Chief Minister of Gujarat. Later in 2017, during my visit to Israel as Prime Minister, the two countries elevated the relationship to a… pic.twitter.com/jBGN0JKRfG
— Press Trust of India (@PTI_News) February 25, 2026
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































