– जिला सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया माल्यार्पण, पगड़ी, पटका व स्मृति चिन्ह प्रदान
हनुमानगढ़,। हनुमानगढ़ जंक्शन में सीवर चैंबर में बेहोश हुए तीन सफाई मजदूरों की जान बचाने वाले सदर थाना हनुमानगढ़ के पुलिस कांस्टेबल श्री सुभाष चन्द्र मांझू का जिला सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से सम्मान किया गया। उन्हें माल्यार्पण, पगड़ी, पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि 14 अगस्त 2025 को जंक्शन शहर में सीवर चैंबर की सफाई करते समय तीन सफाई कर्मी जहरीली गैस से बेहोश होकर अंदर फंस गए थे। इस दौरान श्री सुभाष मांझू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ लोगों की मदद से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस कंट्रोल रूम, आपात नियंत्रण कक्ष तथा जंक्शन पुलिस को सूचना दी।तत्पश्चात मजदूरों को अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने के बेहतरीन प्रयास किये गये। श्री मांझू के इस साहसिक व उत्साहवर्धक कार्य की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है।
सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने कहा कि श्री मांझू का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है और पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में बिना देर किए मानव जीवन की रक्षा करना सच्चा कर्तव्य और मानवता की मिसाल है।
इस अवसर पर संरक्षक व पूर्व उपसभापति कालूराम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट रामानंद बोहरा,संयुक्त सचिव अजय शर्मा, जिला महासचिव चन्द्र भान तिवारी, उपाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक व्यास, संयुक्त सचिव शांति प्रकाश बिस्सा, पूर्व पार्षद उपाध्यक्ष हिमांशु महर्षि, सचिव राजीव मिश्रा, संगठन सचिव विजय कुमार शर्मा, संगठन सचिव मूलचंद शर्मा, सचिव मुकेश महर्षि, तहसील अध्यक्ष गोपाल शर्मा, संयुक्त सचिव गजानंद शर्मा, संयुक्त सचिव नरेशकुमार पुरोहित, उपाध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित निपेन शर्मा, रुपचंद शर्मा, प्रेमपाल शर्मा आदि पदाधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।
सभी ने श्री सुभाष चन्द्र मांझू को साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में प्रेरणा और उत्साह का संचार करते हैं। वहीं श्री मांझू ने सम्मान पाकर कहा कि यह उनका कर्तव्य था और संकट की घड़ी में मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































