भव्य रामलीला व दशहरा महोत्सव की तैयारियां शुरू

236

– स्वामी विवेकानंद रंगमंच समिति ने भूमि व ध्वज पूजन कर किया आयोजन का आगाज
हनुमानगढ़। 
स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति की ओर से गुरुवार सांय भव्य रामलीला व दशहरा महोत्सव आयोजन के लिए भूमि पूजन व ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे स्वामी विवेकानंद पार्क, भट्टा कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों के साथ विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि यह रामलीला हनुमानगढ़ जिले की सबसे पुरानी और एकमात्र रामलीला है, जिसका आयोजन पिछले 39 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज को आदर्श जीवन मूल्यों से जोड़ने का भी माध्यम है। भूमि व ध्वज पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वृंदावन से पधारे पंडित संजीव कृष्ण शास्त्री ने विधिविधान से पूजा संपन्न करवाई।
इस अवसर पर बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रान्त सहसंयोजक आशीष पारीक, स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष विजय कौशिक, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, पार्षद हिमांशु महर्षि, समाजसेवी गोपाल शर्मा, हरीश साहू, प्रवीण गोयल, हरीकृष्ण शर्मा, विजय शर्मा, सुभाष स्वामी व कालू तंवर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, सचिव मानव तिवारी, कोषाध्यक्ष अमित सैन, उपकोषाध्यक्ष प्रभु सिंह मजोका, डायरेक्टर लिखमी बडगुजर, मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, कलाकार व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।