कल्याण भूमि में संस्कार स्थल प्रवेश द्वार का शिलान्यास संपन्न

112

-नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास के निर्माण कार्य का चांदवासिया व मदान परिवार ने किया शुभारम्भ
हनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास परिवार द्वारा संचालित नगर परिषद् के पास स्थित शिव कल्याण भूमि में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया। शिव कल्याण भूमि स्थित संस्कार स्थल के प्रवेश द्वार का विधिवत शिलान्यास कर निर्माण कार्य की नींव रखी गई। यह कार्यक्रम श्रद्धा, सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा की भावना के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रातः 10 बजे आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्धजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे। पंडित धर्मेन्द्र तिवाड़ी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रवेश द्वार की नींव रखकर कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया गया, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक एवं पुण्य वातावरण बना रहा।
भामाशाह के रूप में अरोड़वंश सभा अध्यक्ष जंक्शन श्री राजेन्द्र मदान (खेराती) परिवार द्वारा 11 लाख रुपये तथा अग्रवाल समाज समिति के संरक्षक श्री देवेन्द्र अग्रवाल एवं चांदवासिया परिवार द्वारा 11 लाख रुपये का विशेष सहयोग प्रदान किया गया। दोनों परिवारों के इस सहयोग की उपस्थित जनसमूह ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
चांदवासिया परिवार की ओर से मनीराम चांदवासिया, जयकिशन अग्रवाल, कमल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. सुनील अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, हनुज अग्रवाल, निशान्त अग्रवाल, चेतन्य अग्रवाल, कोनार्क अग्रवाल, जैसिका अग्रवाल, यश अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल एवं गर्वित अग्रवाल सहित समस्त अग्रवाल परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वही मदान परिवार की और से सुनील मदान, मनीष मदान, अमित मदान सहित समस्त मदान परिवार कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते नजर आया।
नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास के संस्थापक व अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण भूमि समाज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जहां अंतिम संस्कार से जुड़े सभी संस्कार मर्यादा, सम्मान एवं सुविधाओं के साथ सम्पन्न किए जाते हैं। प्रवेश द्वार के निर्माण से संस्कार स्थल को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्वरूप मिलेगा, जिससे शोकाकुल परिवारों को सुविधा होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।