नई दिल्ली: देश भर के प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस को लेकर सरकार बड़ी कार्रवाई कर सकती है। अब गुजरात की तर्ज पर अब पूरे देश में स्कूल फीस का नियम लागू हो सकता है। इसके तहत सरकार स्कूलों को ऊपरी फीस का निर्धारण कर सकती है।
सीएनबीसी-आवाज की खबर के मुताबिक, केंद्र सरकार ने गुजरात से इस बारे में ड्राफ्ट मांगा है। इसमें स्कूलों में फीस की ऊपरी सीमा तय की जाएगी।
खबर है कि केंद्र सरकार देशभर में फीस नियमन कानून लागू कर सकती है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने गुजरात सरकार से फीस नियमन कानून का ड्राफ्ट मांगा है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ने भी समीक्षा के लिए गुजरात से स्कूल फीस नियमन बिल की कॉपी मांगी है।
गुजरात सरकार ने हाल ही में स्कूल फीस के लिए नए नियम जारी किए हैं। राज्य सरकार ने सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए फीस की ऊपरी सीमा तय की है। इसके तहत प्राइमरी क्लासेज के लिए 15,000 रुपए, मिडिल स्कूल के लिए 25,000 रुपए और हाइयर-सेकेंडरी क्लासेज के लिए 27,000 रुपए से ज्यादा की सालाना फीस नहीं वसूली जा सकती है।
- कोलकाता की झुग्गियों में रहती हैं मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की बहू, देखें तस्वीरें
- क्रिकेट के इतिहास में भारत से आगे निकला पाकिस्तान,तीसरे नंबर पर खिसकी टीम इंडिया
- कितना सेफ है पीरियड्स में इंटीेमेट होना, जानें हर सवाल का जवाब..
- दिलीप कुमार के फैंस को भावुक कर रहा उनका ये लाइव फेसबुक Video
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए 14 अप्रैल तक करें आवेदन
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)



































