Rail Fare Hike: 1 जुलाई से महंगी होगी रेल यात्रा, जानिए किस श्रेणी की टिकट पर कितना पड़ेगा असर

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा।

513

भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से यात्री किराये में वृद्धि (Rail Fare Hike) की घोषणा की है। यह वृद्धि मुख्यतः लंबी दूरी की ट्रेनों और वातानुकूलित श्रेणियों (AC Classes) में यात्रा करने वाले यात्रियों पर लागू होगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय बढ़ती परिचालन लागत और बेहतर सुविधाओं के लिए संसाधन जुटाने के उद्देश्य से लिया गया है।

नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। सभी बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे। इस तारीख के बाद का टिकट बुक करने पर नई दरों से किराया चुकाना होगा। रेलवे ने आखिरी बार 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था।

ये भी पढ़ें: iPhone 17 Series के डिज़ाइन और फीचर्स में होगा बड़ा बदलाव, जानें सबकुछ लॉन्च से पहले

ट्रेन श्रेणी दूरी किराया वृद्धि
लोकल / सबअर्बन ट्रेनों पर सभी दूरी कोई वृद्धि नहीं
सेकंड क्लास (Ordinary) 0–500 किमी तक कोई वृद्धि नहीं
सेकंड क्लास (Ordinary) 500 किमी से अधिक ₹0.005 प्रति किमी
मेल / एक्सप्रेस (Non-AC) सभी दूरी ₹0.01 प्रति किमी
सभी AC श्रेणियां सभी दूरी ₹0.02 प्रति किमी

 

वृद्धि के कारण: रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 के बाद से रेलवे के संचालन खर्च में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। ऊर्जा, रखरखाव और कर्मचारियों की लागत में वृद्धि को देखते हुए यह मामूली किराया संशोधन जरूरी हो गया था। सरकार का कहना है कि यह बदलाव ‘संतुलित वृद्धि’ है, जिससे सामान्य और दैनिक यात्रियों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

किसे नहीं होगा असर:

  • लोकल व सबअर्बन रेल यात्रियों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • 500 किमी तक की सामान्य श्रेणी की यात्रा पहले की तरह ही सस्ती रहेगी।

  • मासिक सीजन टिकट (MST) की दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: IPO Today: आज से ओपन हो रहे हैं तीन IPO, चमका सकते हैं आपकी किस्मत, जानें इनके बारें में सबकुछ

Tatkal टिकट व्यवस्था में बदलाव:
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। यानी IRCTC की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। साथ ही, 15 जुलाई 2025 से तत्काल बुकिंग के दौरान आधार-बेस्ड OTP वेरिफिकेशन भी करना होगा। इसका मकसद ये सुनिश्चित करना है कि तत्काल टिकट सही यात्रियों को मिले, न कि दलालों को।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।