राजस्थान के भिवाड़ी फैक्ट्री में धमाका, 8 मजदूर जिंदा जले, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए शव

143

राजस्थान के भिवाड़ी (Rajasthan Bhiwadi) के खैरथल-तिजारा के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से 8 लोग जिंदा जल गए। जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। घटना के समय फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे।फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। उन्होंने किसी तिवारी को यह फैक्ट्री लीज पर दी थी। दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया।

 


चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।