जालोर ( Jalore News) के सायला थाना क्षेत्र के आसाणा गांव में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे 2 सगे भाई समेत 6 दोस्त नदी में बह गए थे। इन सभी के शवों को गुरुवार सुबह 10 बजे बाहर निकाल दिया गया है। सुबह तीन लोगों के और शव मिले, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इन सभी की तलाश के लिए 40 घंटे तक चार टीमों ने रेस्क्यू कर इन सभी के शवों को बाहर निकाला।
मृतकों के नाम
इस हादसे में जगताराम पुत्र जेपाराम मेघवाल, मनोहर सिंह पुत्र चेलसिंह राजपूत, जितेंद्रसिंह पुत्र चेलसिंह राजपूत, श्रवण कुमार पुत्र ताराराम मेघवाल, उमाराम पुत्र चेलाराम मेघवाल और श्रवण कुमार पुत्र मोडाराम देवासी की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2026-27: 30 अगस्त तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका
कैसे हुआ हादसा
बोलेरो कार (नंबर- GJ 27 EF 7545) में 6 युवक कल शाम नदी किनारे पहुंचे थे। इसके बाद सभी युवक एक दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में उतर गए। उन्होंने नदी पार की और दूसरे किनारे से वे लोग वापस लौटते समय पानी के वेग के साथ बह गए थे। ये हादसा सायला के आसाणा गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ। सूचना पर पुलिस ने 5 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो देर रात 11 बजे तक चला।
ये भी पढ़ें: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने मुंह में बम डालकर प्रेमिका की कर दी हत्या, जानें पूरा मामला?

बुधवार सुबह फिर सर्च अभियान शुरू हुआ। सुबह 10.30 बजे एक युवक का शव मिला। आधे घंटे बाद 11 बजे दो शव निकाल लिए गए थे। दोपहर 2 बजे चौथे युवक का शव बरामद हुआ। जइसके बाद अन्य दो युवकों को रात 9 बजे तक सर्च के दौरान भी शव नहीं मिले तो ऑपरेशन को बंद कर दिया था। गुरुवार को फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुबह 10 बजे तक श्रवण और मोडाराम के शवों को भी निकाल लिया गया था।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































