राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन का सीएमएचओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्

102

– कार्यव्यवस्था आदेश निरस्त करने व एनसीडी क्लिनिक पोर्टल एमओ द्वारा संचालित करने की मांग
हनुमानगढ़।
 राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जंक्शन स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया गया। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गुगनराम सहारण ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नर्सिंग कार्मिक उपस्थित रहे और नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुगनराम सहारण ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी कार्यव्यवस्था आदेश दिनांक 22.12.2025 के तहत श्रीमती दीपिका शर्मा, एनओ से संबंधित आदेश को बिना उचित कारण के आदेश कर दिया गया है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। एसोसिएशन ने इस आदेश को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल उनके मनोबल को गिराने वाला है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है। नर्सेज एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि एनसीडी क्लिनिक के एमओ पोर्टल का संचालन केवल मेडिकल ऑफिसर (एमओ) द्वारा ही किया जाना चाहिए, इसके लिए स्पष्ट और लिखित आदेश जारी किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का भ्रम या मनमानी न हो।
धरना प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन की ओर से सीएमएचओ के नाम ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उक्त कार्यव्यवस्था आदेश को निरस्त नहीं किया गया और एनसीडी क्लिनिक पोर्टल को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी नहीं हुए, तो एसोसिएशन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सीएमएचओ कार्यालय की होगी। धरने में वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है और उनके अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसोसिएशन ने प्रशासन से संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने की मांग की। धरना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन नर्सेज एसोसिएशन ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर गुगन सहारण, विनोद कुमार, माया, सीमा, गुरप्रीत सिंह, आरती, प्रियंका, आत्माराम, सरोज कुमारी, दीपिका शर्मा, मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा, सुभाष जिनागल, रजनीश, अमित गुरप्यार, सुधीर, गुरप्रीत सिंह, सदर हुसैन, मुकेश गोदारा, रणधीर ढाका, कालूराम यादव, सुशील सांई, सत्यनारायण, काशी सिंह, नीलम सोनी, आत्माराम, विजय, देवेन्द्र चाहर, रविन्द्र यादव, सुषमा, संदीप, आरती, सुनील भाकर, अजय सीताराम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।