हनुमानगढ़ | तीसरी नेशनल पैरा कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत हनुमानगढ़ स्थित शहीद स्मारक परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद स्मारक के संस्थापक *एडवोकेट शंकर सोनी* के सान्निध्य में आयोजित हुआ, जिसमें राजस्थान के दिव्यांग कबड्डी खिलाड़ियों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को आने-जाने का रेलवे किराया प्रदान किया गया तथा उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान के विभिन्न जिलों से चयनित कुल 14 होनहार दिव्यांग खिलाड़ी* शामिल हुए, जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए।
कार्यक्रम में हनुमानगढ़ विधायक श्री गणेशराज बंसल मुख्य अतिथि तथा तरुण विजय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जितेन्द्र गुप्ता (जयपुर) ने की। इस दौरान *डॉ. सुरेश बाजिया, सागरमल लड्डा, प्रिंसिपल सुखदेव जी, आशीष शेखावत (जयपुर), नवीन अग्रवाल, मनजीत सिंह*, कोच *बसंत सिंह मान*, राजस्थान टीम एवं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी *विक्रम सिंह मान* सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राजस्थान टीम के इंचार्ज एवं अर्जुन अवॉर्डी जगसीर सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच है, जिससे देश को नई और प्रतिभाशाली खेल प्रतिभाएँ मिलेंगी।
विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि पैरा कबड्डी खिलाड़ियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी और किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। वहीं विशिष्ट अतिथि *तरुण विजय* ने कहा कि पैरा कबड्डी खिलाड़ियों ने पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है और इस बार भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































