सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ जिला इकाई का पुनर्गठन

87

-दुर्गा प्रसाद शर्मा पुनः जिलाध्यक्ष, चन्द्र भान तिवारी बने संगठन महासचिव
हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने की दिशा में राजस्थान प्रदेश में महासभा का पुनर्गठन करते हुए नए प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर पुनः श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा तथा संगठन महासचिव पद पर श्री चन्द्र भान तिवारी को मनोनीत किया गया है।
बताया गया कि इन दोनों पदाधिकारियों की पुनः नियुक्ति संगठन के प्रति उनके दीर्घ अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं जिले में संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने के फलस्वरूप की गई है। नई घोषणा के बाद ब्राह्मण समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला है।
जिलाध्यक्ष पद पर पुनः मनोनयन के बाद श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार शर्मा द्वारा उन पर पुनः विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम के विचारों और आदर्शों को केंद्र में रखकर समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को संगठित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया जाएगा, जिससे संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिल सके।
नवनियुक्त संगठन महासचिव श्री चन्द्र भान तिवारी ने कहा कि वे जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज के विकास, एकता एवं मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।