गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी (Republic Day 2026 Traffic Advisory) जारी की है। 26 जनवरी के दिन दिल्ली के साथ-साथ आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग राजधानी पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रैफिक दबाव और सुरक्षा व्यवस्था दोनों को संभालना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी वजह से हर साल की तरह इस बार भी कई रास्ते बंद रहेंगे और कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
इसके अलावा, DMRC ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं में कुछ बदलाव किए हैं। अगर आप दिल्ली में हैं या 26 जनवरी को बाहर निकलने का प्लान बना रही हैं, तो ये जानकारी आपके लिए जरूरी है।
गणतंत्र दिवस पर कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद?
- परेड की रिहर्सल के चलते शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे।
- इन इलाकों में भारी और मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।
- 22 जनवरी की शाम 4 बजे से ही कुछ रास्ते बंद कर दिए गए थे।
- कर्तव्य पथ से रफी मार्ग के बीच का हिस्सा भी सील रहेगा।
- विजय चौक पूरी तरह आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा।
इन इलाकों में जाने से बचें
- कृषि भवन के पास गोलचक्कर से विजय चौक की ओर जाने वाली रायसीना रोड पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
- विजय चौक से रफी मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे।
- कर्तव्य पथ चौराहे की ओर जाने वाले मार्गों पर भी पाबंदी होगी।
26 जनवरी को कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन/गेट रहेंगे बंद?
- Central Secretariat Metro: गेट नंबर 3 और 4 (23 और 26 जनवरी, सुबह 3 बजे से)
- Udyog Bhawan Metro: गेट नंबर 1 पूरी तरह बंद
- Lal Qila Metro: गेट नंबर 3 और 4 बंद
- Jama Masjid Metro: गेट नंबर 3 और 4 बंद
- Delhi Gate Metro: गेट नंबर 1, 4 और 5 बंद
- ITO Metro: गेट नंबर 3, 4 और 6 बंद
इन गाड़ियों पर कोई रोक नहीं
- दूध, फल और सब्जी ले जाने वाले वाहन
- एम्बुलेंस
- फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
वैकल्पिक रास्ते कौन से हैं? जाम से बचने के लिए आप इन सड़कों का इस्तेमाल कर सकती हैं:
- सफदरजंग रोड
- रानी झांसी रोड
- मिंटो रोड
- रिंग रोड
- रिज रोड
- अरबिंदो मार्ग
- मदरसा टी-प्वाइंट

ट्रकों के लिए खास व्यवस्था:
- जयपुर की ओर से आने वाले ट्रकों को पचगांव चौक से KMP एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
- गुरुग्राम के अंदर चलने वाले ट्रक हीरो होंडा चौक, शंकर चौक, महरौली बॉर्डर, सोहना, पटौदी और फरुखनगर से डायवर्ट किए जाएंगे।
- एयरपोर्ट या दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले ट्रक KMP एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
परेड देखने वालों के लिए पार्किंग की सुविधा
- इस बार QR कोड आधारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- कुल 22 पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
- इन पार्किंग में करीब 8,000 गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं।
- QR कोड स्कैन करते ही आपको आपकी सीट के नजदीक वाली पार्किंग की जानकारी मिल जाएगी।
- इससे समय बचेगा और परेड देखने में देरी नहीं होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































