-सामाजिक समरसता न्याय मंच ने आयोजित किया भव्य समारोह
हनुमानगढ़। सामाजिक समरसता न्याय मंच की ओर से कांग्रेस युवा प्रदेश सचिव बनाए जाने पर रोहित स्वामी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री करणी स्टील, हनुमानगढ़ टाउन में मंच के तहसील अध्यक्ष जगतार सिंह चानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति और युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष रामप्रताप उर्फ प्रकाशनाथ ने की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को शासन-प्रशासन में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और यदि युवा राजनीति और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाएंगे, तो समाज और राष्ट्र दोनों का विकास संभव है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल वर्मा ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि हमारे पिछड़े वर्ग के युवा राजनीति में उच्च स्तर तक अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर युवाओं को न केवल प्रेरणा देते हैं बल्कि समाज को भी नई दिशा प्रदान करते हैं। समारोह में सुरेंद्र मारवाल कोला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि आने वाले दिनों में चाहे निकाय चुनाव हों या पंचायत चुनाव, युवाओं को आगे लाने का विचार समाजहित में सर्वोपरि रहेगा।
रोहित स्वामी ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने का मार्ग सेवा, समर्पण और संगठन से होकर गुजरा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रेरणा लेकर समाज और संगठन में सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़कर कार्य करने पर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में विजयभाट भाट समाज जिलाध्यक्ष सिकंदर सिंह, रामस्वरूप, रामरख, राकेश कुमार, मुकेश छिंपा, बिंदु लालचंद, मदन, रामनारायण, जितेंद्र यादव, बनवारी लाल, विजय टाक, पयुष, बंता सिंह, प्रेमकुमार जी, राजेंद्र, राजु जी सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































