रोटरी क्लब विजन ने सेवा कार्यों से मनाया अध्यक्ष आशीष गुप्ता और रोट्रैक्ट दीपांशु गोयल का जन्मदिन

201

-विशेष योग्यता वाले बच्चों संग केक काटा, गीतों व मिठाइयों से बढ़ाई खुशियाँ
हनुमानगढ़। रोटरी क्लब विजन की ओर से अध्यक्ष आशीष गुप्ता और रोट्रैक्ट दीपांशु गोयल का जन्मदिन समाजसेवा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य जंक्शन स्थित सेवा विकलांग आश्रम पहुँचे और विशेष योग्यता वाले बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटी। जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ केक काटा गया तथा उन्हें मिठाइयाँ वितरित की गईं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान झलक उठी।
आयोजन में आश्रम के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोविन्द कुमार के निर्देशन में बच्चों ने गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें सभी ने सराहा। मंच संचालन का दायित्व अरुण जैन ने निभाया और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। बच्चों की प्रस्तुतियों और सदस्यों के स्नेहपूर्ण व्यवहार ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। इस सेवा कार्य में रोटरी क्लब विजन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता और रोट्रैक्ट दीपांशु गोयल ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर पर समाज के वंचित और विशेष योग्यता वाले बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें खुशियाँ देना ही सच्चे उत्सव का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सेवा की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में एसीपीओ नरेश शर्मा, अश्विनी गर्ग आशु, शंकर नरूका, पटवार संघ अध्यक्ष मागवेन्द्र सिंह, एडवोकेट राजीव चौधरी, जगनंदन सिंह जग्गी, ललित भठेजा, रोटरी क्लब विजय के सचिव कुणाल गोयल, पंकज पारीक, हर्षित सोनी, रौट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष यश अग्रवाल, सचिव लोकेन्द्र सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा, मनीष सोनी, डॉ. आदित्य चावला सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के साथ मिलकर इस खास पल को यादगार बनाया और उन्हें आत्मीयता का अनुभव कराया। रोटरी क्लब विजन के इस प्रयास की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
आश्रम प्रबंधक हेमंत. गोयल ने भी रोटरी क्लब विजन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समाजसेवा के इस स्वरूप ने जन्मदिन समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।