हनुमानगढ़ के स्काउट-गाइड्स को राज्य पुरस्कार से सम्मान

79

– जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रैली में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया अलंकरण
हनुमानगढ़। 
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय, जयपुर के तत्वावधान में जगतपुरा, जयपुर में आयोजित राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली में हनुमानगढ़ जिले के स्काउट-गाइड्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से चयनित रोवर, स्काउट, गाइड एवं रेंजर को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हनुमानगढ़ जिले से रोवर क्रू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोर्ट हनुमानगढ़ टाउन के रोवर मोहम्मद इसराइल को राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्काउट ट्रूप गुड डे डिफेंस न्यू सैनिक स्कूल 7 सीटीजी से स्काउट पुलकित, मेघश्याम, अजय गंगवार, दिशाल देवरी तथा गाइड वरुणी को भी सम्मानित किया गया। सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन की गाइड मानविका तंवर एवं रेंजर खुशबू कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य, अनुशासन और स्काउटिंग गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए राज्य पुरस्कार से नवाजा गया।
समारोह में हरिभाऊ बागड़े ने सभी प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।