विद्युत विभाग व ड्यूक सोलर का सेवा जागरूकता शिविर आयोजित

102

– 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना व 1.1 केवी सोलर प्लांट को लेकर आमजन को किया गया जागरूक
हनुमानगढ़। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग एवं ड्यूक सोलर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना तथा निशुल्क 1.1 केवी सोलर प्लांट योजना की जानकारी देना और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करवाना रहा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, आईटी संयोजक पारस मिड्ढा एवं सोलर संगठन भारत के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंधवा, ड्यूक सोलर के प्रबंधक दीपक अरोड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रोडावाली में सरपंच श्री नूर नबी भाटी ने की।
शिविर में विद्युत विभाग एवं ड्यूक सोलर के अधिकारियों द्वारा आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने का वादा किया है, जिसे चरणबद्ध रूप से लागू किया जा रहा है। इस योजना से प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित हो चुके हैं और आगे भी अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि प्रदेश का हर नागरिक ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। इसी उद्देश्य से सरकार अपने खर्च पर प्रत्येक पात्र परिवार के घर 1.1 केवी का सोलर प्लांट लगवा रही है, जिससे लोगों को बिजली बिल से राहत मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।