रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल द्वारा मकर संक्रांति पर सेवा कार्य

79

– जंक्शन गौशाला में गौमाता को गुड़ की सवामणी का भोग लगाकर किया वितरण
हनुमानगढ़। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल की ओर से सामाजिक सेवा एवं धार्मिक भावना के तहत जंक्शन स्थित गौशाला में गौमाता को गुड़ की सवामणी का भोग लगाकर वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौसेवा के महत्व को समाज के सामने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष डॉ. बी.के. चावला ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व दान, पुण्य और सेवा का प्रतीक है। इस दिन गौमाता को गुड़ एवं चारा खिलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा समाज में करुणा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
क्लब के सचिव बलजिंदर सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर गौशाला में गुड़ की सवामणी का आयोजन करना क्लब की वार्षिक सेवा गतिविधियों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति में पूजनीय हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का दायित्व है। इस आयोजन के माध्यम से क्लब ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज को गौसंरक्षण का संदेश भी दिया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। गौशाला में मौजूद सभी गौमाताओं को श्रद्धापूर्वक गुड़ का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य में क्लब सदस्यों के साथ-साथ गौशाला प्रबंधन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में गौशाला प्रबंधन के भीष्म कौशिक ने रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गौशालाओं को संबल मिलता है और समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहन मिलता है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. बीके चावला, सचिव बलजिन्द्र सिंह, प्रोजेक्ट चैयरमैन नरेश गर्ग, रमेश गर्ग, हेमंत गोयल, हरपाल राय, सुरेश गुप्ता, डॉ. पीसी बंसल, कमल जैन व अन्य सदस्य मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।