जरूरतमंद बच्चों संग बांटी खुशियां, दी अध्ययन सामग्री

119

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को पूर्व जिला प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी ने अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने अपना विशेष दिन जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर मनाया और उन्हें मिठाई, खिलौने तथा अध्ययन सामग्री वितरित कर खुशियां साझा कीं।
जेपी ने कहा कि जीवन का सच्चा सुख दूसरों की सेवा और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे सेवा पखवाड़े का उद्देश्य भी समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचकर उन्हें सहयोग प्रदान करना है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बच्चों के बीच समय बिताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी जेपी के इस सेवा भाव की सराहना की। बच्चों ने जन्मदिन पर केक काटकर और गीत गाकर जेपी को बधाई दी। जेपी ने बच्चों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई ही भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है। भाजपा द्वारा आयोजित इस सेवा पखवाड़े के दौरान जिलाभर में विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान शामिल हैं। इसी कड़ी में जेपी द्वारा मनाया गया यह सेवा-मूलक जन्मदिन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा। इस मौके पर राजपाल मान, अमृतपाल सिंह, गुरजीत गिल, अनमोल सिंह, नवदीप बराड़ मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।