हनुमानगढ़। श्री खाटू श्याम दीवाने मंडल द्वारा फाल्गुन महोत्सव की आठवी भव्य अरदास निशान यात्रा शुक्रवार को फाल्गुन सुदी ग्यारस पर जंक्शन की दुर्गा मंदिर में हारे के सहारे बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना की गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर धर्मशाला से आरंभ होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गाे से होती हुई टाउन जंक्शन रोड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में भाजपा नेता अमित चौधरी एवं हिमांशु महर्षि ने शिरकत की। श्री श्याम दीवाने मंडल के सदस्य व श्रद्धालु सुंदर-सुंदर भजनों पर झूमते हुए पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली और सारे रास्ते बाबा श्याम के जयकारों के साथ शहर को भक्तिरसमय कर दिया। श्री श्याम दीवाने मंडल के सदस्यों ने बताया कि जैसे खाटू धाम मन्दिर पर सूरजगढ़ निशान चढ़ाता है उसी जज्बे के साथ मंडल के सभी सदस्यों ने हर फागुन एकादशी पर बांके बिहारी मंदिर हनुमानगढ़ जंक्शन में हर साल निशान लगाने का जिम्मा लिया है जिसके तहत यह आठवी निशान ध्वजा यात्रा निकाली गई है। भव्य शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र बाबा श्याम का भव्य एवं अकर्षित दरबार, सूंदर सूंदर झांकिया, फूलों की होली एवं इत्र वर्षा रही। शोभायात्रा में निशान उठाने वाले श्रद्धालुओं को टोकन पर्ची दी गई जिसकी लॉटरी के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं अन्य उपहार निकल जाएंगे। इस मौके पर अध्यक्ष पवन वाट्स, सचिव लोकेश सहगल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महासचिव लक्की जुनेजा, मनोज अग्रवाल, नरेश गोयल, प्रवीण सोनी, केशवानंद चुघ, मुकेश भदरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































