श्री श्याम कृपा महोत्सव 2025 का आगाज 16 नवंबर से

241

-बाल दिवस पर नन्हें बच्चों ने दी हरी झंडी, अनोखे रूप में रवाना हुआ श्री श्याम प्रचार रथ
हनुमानगढ़। श्री संकट मोचन बालाजी धाम परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर हनुमानगढ़ धाम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय श्री श्याम कृपा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 16 नवंबर से 18 नवंबर तक बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। समिति महासचिव भारत भूषण कौशिक ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 16 नवंबर को विशेष पूजा-अर्चना और भजन संध्या के साथ होगा।
समिति अध्यक्ष सुमित रणवा के निर्देशन में महोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए श्री श्याम प्रचार रथ को बुधवार 14 नवंबर 2025 को एक अनोखे रूप में रवाना किया गया। प्रचार रथ को रवाना करने से पूर्व पंडित विकास शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर रथ को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। बाल दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाने का दायित्व नन्हें-मुन्ने बच्चों को दिया गया। तकश्वी रणवा, रिया, डेनिस, सौरभ, भूमिका, दक्ष और ओजस ने उत्साहपूर्वक रथ को हरी झंडी दिखाते हुए प्रचार यात्रा की शुरुआत करवाई।
रथ रवाना होने के अवसर पर बच्चों सहित श्याम भक्तों ने “बाबा श्याम” के भजनों पर झूम-झूमकर नृत्य किया। पूरा परिसर श्याम भक्ति से गुंजायमान हो उठा। समिति सदस्यों ने बताया कि यह रथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्याम महोत्सव का आमंत्रण देगा तथा श्रद्धालुओं को महोत्सव की तिथियों की जानकारी भी प्रदान करेगा। रथ को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपक खुराना और ललित भटेजा उपस्थित रहे। साथ ही समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इनमें शेरपाल सिंह, पवन अग्रवाल, नरेश शर्मा, रामगोपाल गोदारा, सुरेंद्र बंसल, संदीप बिंदल, बनवारी कुकना, कश्यप सारण, साहिल सेतिया, नरेश चांडक, गौरव बंसल, निशु गोयल, रिंकू गोयल, अशोक पारीक, दीपक बंसल, राजकुमार कार्याणि, गुरचरण धुड़िया, राजकुमार, आदित्य शर्मा, सुरेंद्र रावल, शुभम बंसल और सुरेंद्र बिश्नोई शामिल रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में भजन संध्या, विशाल भंडारा, सजावट दर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और भक्तों में इसे लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।