श्री श्याम फाग महोत्सव 27-28 फरवरी को धूमधाम से

89

– भजन संध्या, फूलों की होली व भंडारे में सैकड़ों भक्तों के जुटने की संभावना
हनुमानगढ़। संकट मोचन बालाजी धाम परिसर में स्थित श्री श्याम मंदिर हनुमानगढ़ धाम में दो दिवसीय श्री श्याम फाग महोत्सव 2026 का आयोजन 27 व 28 फरवरी को श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
श्री हनुमान जनकल्याण समिति के महासचिव भारत भूषण कौशिक ने बताया कि समिति अध्यक्ष सुमित राणा के निर्देशन में 27 फरवरी शुक्ल पक्ष एकादशी को रात्रि 9:15 बजे ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या का शुभारंभ होगा, जो रात्रि 12 बजे तक प्रभु इच्छा तक जारी रहेगी। भजन संध्या में देव चुघ दीपक गोयल सिंटू कालरा कुमार नीरज हनुमानगढ़ सहित बाहरी क्षेत्रों से आए कलाकार श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान बाबा का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा तथा इत्र वर्षा और फूलों की होली के साथ भक्तिमय धमाल प्रस्तुत कर बाबा को रिझाया जाएगा।
कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में ड्रा के माध्यम से ठाकुरदास राजकुमार सोनी द्वारा चांदी के आभूषण उपहार स्वरूप भेंट किए जाएंगे। भजन संध्या के समापन पर बाबा की आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया जाएगा।
महोत्सव के दूसरे दिन 28 फरवरी शनिवार को प्रातः 10:15 बजे बाबा को खीर, चूरमा, कड़ी-खिचड़ा, पूरी-सब्जी सहित विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर भोग प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार दोनों दिनों में सैकड़ों भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।