– बीमार व असहाय गोवंश की सेवा के लिए किया गया दान
हनुमानगढ़। फाटक गौशाला बरकत कॉलोनी में रविवार को श्री सुंदरकांड मित्र मंडल प्राचीन, हनुमानगढ़ टाउन की ओर से बीमार व असहाय गोवंश की सेवा हेतु 1,11,000 रुपए की सहयोग राशि भेंट की गई। यह राशि मंडल द्वारा आयोजित 551 श्री सुंदरकांड महापाठ के उपलक्ष्य में प्रदान की गई।इस अवसर पर फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दान बीमार, एक्सीडेंटल तथा असहाय गोवंश की सेवा में लगाया जाएगा। उन्होंने इसे पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि इससे पूर्व भी श्री सुंदरकांड मित्र मंडल समय-समय पर गौशाला को सहयोग करता रहा है। कार्यक्रम में नरोत्तम सिंगला,नवीन बांसल, प्रेम तावनिया, लव अग्रवाल, दिनेश अजीतपुरिया, विकाश गोयल, पुरु पेड़ीवाल, जतिन, संदीप अग्रवाल,मनोज सरावगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दान राशि मिलने पर गौशाला प्रबंधन ने इसे गोसेवा के प्रति समाज में जागरूकता और सहयोग की मिसाल बताया।




































