श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ

144
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

-विधायक गणेशराज बंसल व पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ ने की पूजा-अर्चना, मातृशक्ति ने पारंपरिक वेशभूषा में लिया सहभाग
हनुमानगढ़। उत्तराखण्ड विकास समिति एवं जन सहयोग के तत्वावधान में श्री बद्रीनाथ धर्मशाला, सैक्टर-6 हुडको कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक वातावरण में भक्ति और उल्लास का संगम उस समय देखने को मिला जब सैकड़ों महिलाएँ पारंपरिक उत्तराखण्डी परिधान- साड़ी व पिछोड़ा (ओढ़नी) पहनकर कलश यात्रा में शामिल हुईं।
कलश यात्रा से पूर्व प्रातः 8 बजे कथा स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक गणेशराज बंसल, पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ (बब्बी), अजय गर्ग, राधेश्याम लखोटिया, दिनेश मीणा, समिति अध्यक्ष हयात सिंह महाराणा एवं हरीश चमोली सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में कलश यात्रा आरंभ हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान “हरे रामा हरे कृष्णा”, “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हयात सिंह महाराणा ने बताया कि कथा वाचक के रूप में प्रसिद्ध हरिद्वार के आचार्य भानुदेव शास्त्री जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, वहीं प्रातः 8 से 9.30 बजे तक नित्य पूजन होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।