श्याम मंडल हाउसिंग बोर्ड का दूसरा गणपति महोत्सव जारी

222

– आरती में क्षेत्र की खुशहाली की हुई कामना, 6 सितम्बर को शोभायात्रा व विसर्जन
हनुमानगढ़। श्याम मंडल हाउसिंग बोर्ड द्वारा आयोजित दूसरे गणपति महोत्सव धार्मिक उल्लास और आस्था के वातावरण में मनाया जा रहा है। प्रातःकालीन आरती का आयोजन भव्य रूप से किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल, ओमप्रकाश सारस्वत, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ शर्मा तथा सुमन पूरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने गणपति बप्पा के चरणों में पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
महोत्सव स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु गणपति वंदना और आरती में भावपूर्वक शामिल होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते रहे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
आयोजन समिति सदस्य रवि नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है। उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव लोगों को एकजुट कर सामूहिक सद्भावना को मजबूत करता है।
नागपाल ने आगे बताया कि 06 सितम्बर को महोत्सव का समापन हवन-यज्ञ के साथ किया जाएगा। हवन के पश्चात गणेश प्रतिमा का विसर्जन एक भव्य शोभायात्रा के रूप में किया जाएगा, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभायात्रा में बैंडबाजों, झांकियों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई देंगे। आयोजन समिति ने नगरवासियों से आग्रह किया कि वे इस धार्मिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। उक्त आयोजन को सफल बनाने में सोनू, पंकज, सनी, पुनीत मित्तल, राजू नागपाल, अनमोल, युवराज सहित अन्य सदस्य जुटे हुए है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।