-चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
हनुमानगढ़। जयपुर स्थित रावत पब्लिक स्कूल में 1 से 7 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी 17/19 वर्ष छात्र-छात्रा रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के स्केटिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से हनुमानगढ़ जिले का नाम पूरे राजस्थान में गौरवान्वित हुआ है।
विजेता खिलाड़ियों और कोच का शुक्रवार को हनुमानगढ़ पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक, खेल प्रेमी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
रोलर स्केटिंग कोच डा. संजय सूर्यवंशी ने बताया कि हनुमानगढ़ के युवा खिलाड़ी लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर राज्य स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने खेल भावना और उच्च स्तर की तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कई अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































