राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सी ब्लॉक मे होली मिलन समारोह , सामाजिक समरसता, तथा समाज सेवी सम्मान समारोह हिन्दू सुरक्षा संघ द्वारा आयोजित किया गया।
होली मिलन समारोह भव्य रूप से मनाया गया,इस कार्यक्रम में विभिन्न समाज सेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया गया। मंच पर अवध क्षेत्र प्रभारी सचिन शुक्ला,संपर्क प्रमुख शिवम ,जिला अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय,सामाजिक कार्यकर्ता RSS के (नेपाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश) के विमर्श कार्यकारणी सदस्य श्रीमान आशुतोष मंच पर उपस्थित रहे व हमारे सक्रिय कार्यकर्ता अमित ,तेज शुक्ला , आकाश अवस्थी,मयंक,ब्रजेश दीक्षित,शिवम जायसवाल, रवि,कार्यक्रम आयोजक सूरज कुमार ,रोहित पाल, जितेंद्र दुबे तथा महिला प्रकोष्ठ से निभा जी,अंबालिका रावत जी कार्यक्रम में सम्मिलित थी।
इंदिरा नगर के समाज सेवी संगठन के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































