टाउन फाटक गौशाला में हुई विशेष पूजा

163

-सांवलिया सेठ की पूजा कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
हनुमानगढ़। 
रविवार को शहर के टाउन फाटक स्थित गौशाला बरकत कॉलोनी में क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर एक विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर “हारे का सहारा” कहे जाने वाले सांवलिया सेठ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस विशेष पूजा कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में प्रतिष्ठित व्यापारी नागरमल मित्तल एवं ओम आसोपा ने भाग लिया। उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से पूजन कर सांवलिया सेठ से क्षेत्र में सदैव शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
पूजा का आयोजन वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु भी शामिल हुए। पूजा अर्चना के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ माता को तिलक लगाकर आरती उतारी और उनके चरणों में श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित किए। गौ माता की पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह से भाग लिया। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।