Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, विराट को पीछे छोड़ा, देखें VIDEO

189

भारतीय अंडर-19 टीम के 14 वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। यह पारी U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है।

वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स हैं। उन्होंने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 108 रन बनाए थे।

इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं वैभव
वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पारी में 15 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के नाम था, जिन्होंने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे, जबकि क्रेग सिमंस ने 2002 में केन्या के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।

Men’s U-19 World Cup में सबसे कम उम्र में 50+ रन

  • 14 साल 296 दिन – वैभव सूर्यवंशी (भारत) vs बांग्लादेश, 2026
  • 15 साल 19 दिन – शाहिदुल्लाह कमाल (अफगानिस्तान) vs वेस्टइंडीज, 2014
  • 15 साल 92 दिन – बाबर आज़म (पाकिस्तान) vs वेस्टइंडीज, 2010
  • 15 साल 125 दिन – परवेज मलिकज़ई (अफगानिस्तान) vs फिजी, 2016
  • 15 साल 132 दिन – शरद वेसावकर (नेपाल) vs इंग्लैंड, 2004

विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने Youth ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

  • वैभव सूर्यवंशी: 20 मैचों में 1,047 रन
  • विराट कोहली: 28 मैचों में 978 रन

भारत की ओर से इस लिस्ट में सबसे ऊपर विजय ज़ोल हैं, जिन्होंने 36 मैचों में 1,404 रन बनाए हैं। वहीं, कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो के नाम है (1,820 रन)।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।