भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 trophy) फाइनल के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन टीम इंडिया का जश्न बिना ट्रॉफी के हुआ। यही कारण सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।
सूर्या ने ट्रॉफी लेने से किया इंकार
पोस्ट-मैच सेरेमनी में एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर खड़े थे। लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया। नकवी नाराज होकर ट्रॉफी अपने साथ ले गए और टीम इंडिया को बिना कप के ही सेलिब्रेट करना पड़ा।
इमैजिनरी ट्रॉफी के साथ जश्न
भारतीय खिलाड़ियों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने ट्रॉफी पकड़ने की एक्टिंग करते हुए फोटो खिंचवाई। हार्दिक ने अपना आइकोनिक पोज भी दोहराया, लेकिन इस बार पिच पर असली ट्रॉफी मौजूद नहीं थी। वहीं सूर्या ने भी रोहित शर्मा वाले अंदाज में जश्न मनाया, बस हाथ खाली थे।
Suryakumar Yadav recreates Rohit Sharma’s iconic 2024 T20 World Cup celebration after Asia Cup win. #INDvPAK pic.twitter.com/Y8rJzgNvEX
— ⁴⁵ (@rushiii_12) September 28, 2025
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
टीम इंडिया का यह अनोखा जश्न सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस कह रहे हैं कि भारतीय प्लेयर्स ने ट्रॉफी की कमी को भी सेलिब्रेशन में यादगार बना दिया।
Hardik Pandya, Arshdeep Singh and Harshit Rana photoshoot with trophy without trophy. #AsiaCupFinal pic.twitter.com/VTxjdg9VKI
— ⁴⁵ (@rushiii_12) September 29, 2025

भारत-पाक खिलाड़ियों का न मिलना भी चर्चा में
फाइनल के बाद आमतौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन इस बार भारत-पाक के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ। पूरे टूर्नामेंट में ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दूरी बनाए रखी। सिर्फ मैच खेला गया, बाकी किसी तरह की बातचीत या बधाई नहीं दी गई।
Swag of Team India
Team India refuses to take trophy from Pakistani officials & ignore them #AsiaCup2025 #INDvPAK pic.twitter.com/2kggf1JCjy
— Trupti Garg (@garg_trupti) September 28, 2025
एशिया कप 2025 के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ जब विजेता टीम के पास ट्रॉफी नहीं थी। लेकिन टीम इंडिया ने यह साफ कर दिया कि असली जश्न जीत का होता है, ट्रॉफी का नहीं।
देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































